23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीव्यापार

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में अडाणी डेटा नेटवर्क्स, जियो, एयरटेल, वोडाफोन लगाएंगे बोली

नईदिल्ली,13 जुलाई । अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी अब टेलीकॉम सेक्टर में उतरने की तैयारी में हैं। अडाणी की कंपनी अडाणी डेटा नेटवर्क्स, रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदन किया है। दूरसंचार विभाग की ओर से जारी सूची में इन प्रमुख कंपनियों के नाम शामिल हैं। सूची के मुताबिक आडाणी समूह की कंपनी अडाणी डेटा नेटवर्क्स ने 26 जुलाई से 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया है। अडाणी समूह ने दूरसंचार स्पेक्ट्रम हासिल करने की दौड़ में शामिल होने की पुष्टि की थी। 5जी स्पेक्ट्रम की बोली में हिस्सा लेने के लिए आवेदन करने वाले अपना नाम 19 जुलाई तक वापस ले सकते हैं। पांचवीं पीढ़ी की 5जी स्पेक्ट्रम दूरसंचार सेवाओं जैसे अत्यधिक उच्च गति वाला इंटरनेट संपर्क प्रदान करने में सक्षम है। नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदन 8 जुलाई तक किए जाने थे। अब स्पेक्ट्रम नीलामी की प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी। इसमें कुछ फ्रीक्वेंसी बैंड के लिए आक्रामक बोली लगाई जाने की उम्मीद की जा रही है। इसमें अडाणी डेटा नेटवर्क के साथ-साथ टेलीकॉम क्षेत्र में स्थापित कंपनियां रिलायंस जियो तथा भारती एयरटेल अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए कोशिश कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

गोल्ड ईटीएफ एयूएम बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपए के पार, शीर्ष 5 फंड्स के पास 80 प्रतिशत मार्केट शेयर

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment