November 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षा

स्नातक प्रवेश की अंतिम तिथि 12वीं के परिणाम के बाद ही करें तय!

यूजीसी का सीबीएसई को निर्देश
नयी दिल्ली,13 जुलाई (आरएनएस)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों से कहा है कि वे स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिये अंतिम तिथि सीबीएसई की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद की निर्धारित करें। ज्ञात हो कि कुछ विश्वविद्यालयों ने दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि सीबीएसई ने अभी 12वीं का परिणाम घोषित नहीं किया है।
आयोग के सचिव प्रो रजनीश जैन ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं कॉलेजों के प्राचार्यो को लिखे पत्र में कहा, ‘यह बात संज्ञान में आई है कि कुछ विश्वविद्यालयों ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिये पंजीकरण प्रारंभ कर दिया है। इस परिस्थिति में सीबीएसई के छात्र दाखिले से वंचित हो जायेंगे।’ ऐसे में सभी उच्च शिक्षण संस्थानों से आग्रह किया जाता है कि वे स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिये अंतिम तिथि सीबीएसई के 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद की निर्धारित करें ताकि छात्रों को स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिये पर्याप्त समय मिल सके।

अन्य ख़बरें

मणिपुर में कानून-व्यवस्था पर सीएम खेमचंद सिंह सख्त, हिंसा में शामिल सशस्त्र समूहों पर लगेगा यूएपीए

Newsdesk

पश्चिम एशिया संघर्ष में 23 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने नाविकों की सुरक्षा पर जताई चिंता

Newsdesk

गुजरात में फर्जी डॉक्टरों पर शिकंजा, 15 दिन के अभियान में 35 एफआईआर दर्ज

Newsdesk

Leave a Comment