September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

15 जुलाई से 75 दिन के लिये 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड टीके की एहतियाती डोज़ मुफ्त लगेगी

नयी दिल्ली,13 जुलाई (आरएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड रोधी टीके की एहतियाती खुराक मुफ्त लगाने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी। ठाकुर ने बताया कि इसके लिये 15 जुलाई से 75 दिन के एक विशेष अभियान की शुरुआत की जायेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अभियान चलाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इससे लोगों को सुरक्षा मिलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते सभी के लिए कोविड टीके की दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच अंतराल को नौ महीने से घटाकर छह महीने कर दिया था। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह की सिफारिश पर ऐसा किया गया था।

अन्य ख़बरें

क्या आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में नमक नहीं मिल रहा? इन संकेतों से लगाएं पता

Newsdesk

बच्चों में दिखें ये 5 लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत

Newsdesk

मथुरा: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading