November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिहोरा और पाटन की मिठाई और मावा की दुकानों की जांच

.

परीक्षण के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने.
जबलपुर – त्यौहारों पर उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के कलेक्‍टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार चलाये जा रहे जाँच अभियान के तहत राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को सिहोरा और पाटन में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया

राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सिहोरा स्थित विजय स्वीट्स से मिल्क केक, शिवम स्वीट्स से सलोनी और बर्फी तथा बीकानेर स्वीट्स से मावा के नमूने लिए। इसी प्रकार पाटन स्थित बडू खोवा से खोवा के 2, बीकानेर स्वीट्स से मिठाई एवं मावा के 4, नेमा स्वीट्स से मिठाई के 2 तथा कृष्णा स्वीट्स से मिठाई के 2 सैंपल लिए गए।

सभी सैंपल जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

70 वर्ष की आयु पूरी, फिर भी कुलपति पद पर बने रहने को हाईकोर्ट में चुनौती

Newsdesk

चार हजार की रिश्वत लेते ट्राइबल विभाग का कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Newsdesk

हजार रुपये से शुरू किया कारोबार, आज 3.5 करोड़ का टर्नओवर

Newsdesk

Leave a Comment