November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, प्राप्त हुए 176 आवेदन



जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में पहुंचे आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 176 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में पहुंचे लोगों से भी भेंट की। उन्होंने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में आए आवेदनों में नामांतरण, सीमाकंन, कब्जा, बिजली बिल,  पुराना गैस कनेक्शन रिकवरी, स्कूल द्वारा प्रमाण पत्र दिलाया जाना, रोजगार संबंधी, आधार कार्ड सुधार, मजदूरी भुगतान, संबल अनुग्रह सहायता, निर्माण कार्य रोकने, पेंशन, रोजगार दिलाए जाने, खसरा में नाम सुधार,  धान का भुगतान तथा विभिन्न व्यक्तिगत समस्याओं के आवेदन शामिल थे।

जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक सिंह गहलोत, अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, अखिलेश सिंह, संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक सिंह तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

70 वर्ष की आयु पूरी, फिर भी कुलपति पद पर बने रहने को हाईकोर्ट में चुनौती

Newsdesk

चार हजार की रिश्वत लेते ट्राइबल विभाग का कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Newsdesk

हजार रुपये से शुरू किया कारोबार, आज 3.5 करोड़ का टर्नओवर

Newsdesk

Leave a Comment