19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रॉकेट्री के बाद आर माधवन की फिल्म धोखा सितंबर में सिनेमाघरों में आएगी

आर माधवन की रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट 1 जुलाई को सिनेमाघरों में आई थी। इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। यह फिल्म एक संवेदनशील विषय को छूती है। अब माधवन की एक और फिल्म जल्द दर्शकों के बीच आने वाली है। उनकी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म धोखा – राउंड डी कॉर्नर 23 सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगी। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी है। टी-सीरीज के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया गया है। टी-सीरीज ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, फिल्म धोखा – राउंड डी कॉर्नर को एक रिलीज डेट मिल गई है। माधवन, अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार और खुशाली कुमार के अभिनय से सजी और कुकी गुलाटी के निर्देशन में बनी यह सस्पेंस ड्रामा फिल्म 23 सितंबर, 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि यह एक बहु-दृष्टिकोण वाली फिल्म है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करेगी। मेकर्स ने फिल्म को लेकर कहा, यह एक शहरी कपल के एक दिन की जिंदगी पर आधारित ट्विस्ट और टर्न से भरपूर सस्पेंस ड्रामा फिल्म है, जिसमें सभी किरदारों के ग्रे शेड्स देखने को मिलेंगे। एक दिन में ही आपकी जिंदगी बदल सकती है और धोखा दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या सच है और क्या झूठ। टी-सीरीज के भूषण कुमार के साथ कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र शर्मा और विक्रांत शर्मा ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म की शूटिंग कोरोना महामारी के दौरान हुई थी। अब यह फिल्म बनकर तैयार हो गई है। खास बात यह है कि इस फिल्म से प्रोड्यूसर भूषण की बहन खुशाली कुमार बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। वह इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय दिखती हैं और अपनी ग्लैमर्स तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फिल्ममेकर कुकी गुलाटी की बात करें तो उन्होंने इससे पहले अभिषेक बच्चन की द बिग बुल का निर्देशन किया था। यह फिल्म पिछले साल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। उनके खाते में विस्फोट भी है, जिसके जरिए फरदीन खान अपनी वापसी करेंगे। माधवन ने अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक में टेलीविजन से की थी। वह बनेगी अपनी बात जैसे चर्चित टेलीविजन शो का हिस्सा रहे हैं। साल 2000 में मणिरत्नम की तमिल रोमांटिक फिल्म अलाईपयूथे से माधवन को बड़ा ब्रेक मिला था। इसके बाद वह रहना है तेरे दिल में, थ्री इडियट्स और तन्नू वेड्स मनु जैसी चर्चित फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह अमेजन प्राइम वीडियो के शो ब्रीद में भी 2018 में काम कर चुके हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading