33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

कीमती धातुओं में भारी गिरावट

मुंबई ,15 जुलाई । डॉलर के चौबीस वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के दबाव में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में आई भारी गिरावट से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 545 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 2232 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 2.07 प्रतिशत की भारी गिरावट लेकर 1699.39 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसी तरह अमेरिका सोना वायदा 1.38 प्रतिशत टूटकर 1710.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी हाजिर 5.11 प्रतिशत लुढ़ककर 18.21 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
विदेशी बाजारों की गिरावट का दबाव घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स पर भी दिखा। इस दौरान सोना 545 रुपये गिरकर 50257 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 509 रुपये उतरकर 50335 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इस बीच चांदी 2232 रुपये की भारी गिरावट लेकर 54895 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चांदी मिनी 1950 रुपये सस्ती होकर 55608 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।
विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका में महंगाई का स्तर काफी ऊंचा है। ऐसे में फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने की उम्मीद बढ़ गई। इससे दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर 24 वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिससे वैश्विक बाजार में पीली और सफेद धातु की कीमत पर दबाव बढ़ा है। इसका असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी देखा जा रहा है।

अन्य ख़बरें

भारत की न्यूक्लियर एनर्जी योजना मध्य एशिया के साथ करीबी संबंधों के लिए अहम

Newsdesk

पिछले 4 दिनों में करीब 1.80 करोड़ एलपीजी सिलेंडर किए गए वितरित, देश भर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: सरकार

Newsdesk

पश्चिम एशिया में तनाव का असर! अप्रैल में घरेलू हवाई यात्री यातायात 2 प्रतिशत घटा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading