19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अमरोहा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत

अमरोहा 18 Jully (Rns): उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सोमवार को तड़के यूपी रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने रोडवेज बसों पर अपना गुस्सा उतारा। जिला प्रशासन के तत्काल सक्रिय होने के कारण फलहाल स्थिति सामान्य है। सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए सड़क हादसे में दो कांवरियों की मृत्यु को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

जिले के पुलिस प्रवक्ता ने बताया है कि गढ़गंगा ब्रजघाट से बाइक पर सवार गंगाजल लेकर लौट रहे मिलक कल्याणपुर थाना कटघर मुरादाबाद निवासी गौरव (20) तथा राहुल (25) की बाइक जैसे ही डिडौली कोतवाली इलाके में नीलीखेड़ी गांव के सामने ओवरब्रिज से उतरने लगी, विपरीत दिशा से आ रही कौशांबी डिपो की बस की चपेट में बाइक आ जाने से दोनों कावड़ियों की मौके पर मौत हो गई।

इस घटना की खबर मिलते ही पीछे से आ रहे अन्य कांवड़ियों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साये कांवड़ियों ने यूपी रोडवेज की बसों को निशाना बना लिया। आनन-फानन मे हसनपुर, रजबपुर, अमरोहा देहात, नौगांवा सादात थानों से पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर स्थित को संभाला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक अचानक सड़क पर गलत दिशा में आ गयी थी, जिससे मुरादाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस से बाइक टकरा गई और यह हादसा हो गया। क्षतिग्रस्त बसों को कब्जे में ले लिया गया है।

अन्य ख़बरें

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

असम: गुवाहाटी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading