24.4 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

खलघाट पुल पर यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिरी

धार 18  Jully (आरएनएस)। आज सुबह इंदौर से पुणे के अमलनेर जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस खलघाट में नर्मदा नदी के पुल से गिर गई।  हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की खबर आ रही है। बस को क्रेन के माध्यम से बाहर निकाल लिया गया है। बारिश की वजह से नर्मदा नदी में जलस्तर बहुत तेजी है, इसमें कुछ लोगों के बहने की बात सामने आ रही है, जिन्हें ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसा रॉन्ड साइड से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के दौरान बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस MH 40 N 9848 खलघाट संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी।हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इंदौर और धार से एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। हादसा खलघाट के पुराने पुल पर हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बचाव दल में धामनोद, धरमपुरी, कसरावद और बलकवाड़ा थानों की पुलिस की टीम बचाव दल में लगी है। क्रेन को पुल पर खड़ी कर गोताखोरों की मदद से रस्सी और चेन नदी में डालकर बस को बांधकर ऊपर लगाने की कोशिश की जा रही है। इधर, हादसे की सूचना जैसे-जैसे क्षेत्र में लोगों को लगी, वैसे ही पुल पर बड़ी संख्या में भीड़ लग गई। हादसे के चलते एबी रोड पर पुराने पुल के ट्रॉफि को रोक दिया है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों के साथ गोताखोरों और नाविकों की मदद से पुलिस ने डूबी बस के यात्रियों को निकालना शुरू किया। डूबी बस में से अब तक 13 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मध्यप्रदेश के धार में हुआ बस हादसा दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है। बचाव कार्य जारी है और स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर चर्चा की। बस हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि सभी शवों को सम्मान के साथ महाराष्ट्र भेजेंगे। शिवराज ने उन्हें प्रशासन के प्रयासों से अवगत कराया। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कमल पटेल को घटनास्थल पर भेजने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को भेजने के निर्देश दिए, इसके अतिरिक्त आवश्यक संसाधन घटना स्थल पर भेजने के निर्देश दिए गए। खरगोन और इंदौर जिला प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे पर दु:ख जताते हुए कहा कि इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र सरकार की एसटी बस धामनोद के पास खलघाट में नर्मदा नदी में गिरने की बहुत ही दुखद और पीड़ादायी दुर्घटना हुई है। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच की बात कही है।

हादसा आगरा-मुंबई हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलों- धार और खरगोन की सीमा पर बना है। पुल का आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। घटना की सूचना मिलने के बाद धार और खरगोन के कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए थे।

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

Newsdesk

भविष्य की जंग तकनीक से जीती जाएगी, नवाचार जरूरी: राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading