17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित रही

नई दिल्ली 20 जुलाई (आरएनएस)।  राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बुधवार को विपक्ष ने महंगाई और अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े और अन्य विपक्षी सदस्य नियम 267 के तहत चर्चा की मांग कर रहे थे। खडग़े ने कहा कि मुद्रास्फीति ने सभी को प्रभावित किया है क्योंकि सभी आवश्यक खाद्य पदार्थ, एलजीपी और अन्य चीजों की कीमतों में वृद्धि हुई है।
सदस्यों के विरोध के चलते सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
कार्यवाही की शुरूआत में एथलीट पी.टी. उषा ने उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। सरकार ने ऊषा और तीन अन्य को राज्यसभा के लिए नामित किया था।
सोमवार को मानसून सत्र शुरू होने के बाद से ही राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों के विरोध प्रदर्शन जारी हैं। विपक्ष जीएसटी दर वृद्धि, अग्निपथ योजना और अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है।
नायडू ने अपने कार्यकाल के अंतिम सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा था कि उनके कार्यकाल के पिछले 13 सत्रों के दौरान सदन की 57 प्रतिशत बैठकें या तो पूरी तरह से या आंशिक रूप से बाधित रहीं।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading