November 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बस में आग लगने से 21 स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे

नई दिल्ली ,21 जुलाई (आरएनएस)। दिल्ली के रोहिणी इलाके में गुरुवार दोपहर स्कूल बस में आग लगने से 21 बच्चे और चालक बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें रोहिणी के सेक्टर -7 में साईं बाबा मंदिर टी पॉइंट के पास एक बस में आग लगने की घटना के बारे में दोपहर करीब 2.15 बजे सूचना मिली। जिसके बाद तीन दमकल गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया।
जब दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि आग बाल भारती पब्लिक स्कूल की एक स्कूल बस (टेम्पो ट्रैवलर) में लगी है, जिसमें 21 बच्चे और ड्राइवर सवार थे। साथ ही आग की चपेट में तीन अन्य कारें भी आ गई थी।
दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने आईएएनएस को बताया, बस में सवार सभी बच्चे और चालक को सुरक्षित बचा लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि दोपहर 2.50 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अन्य ख़बरें

कच्चे तेल में कमजोरी से भारतीय शेयर बाजार की तूफानी रफ्तार जारी; निफ्टी 24,000 के करीब बंद

Newsdesk

पीएम मोदी ने सीएम नायडू को किया फोन, अर्नब और मुरासु चक्रवात के नुकसान का लिया जायजा

Newsdesk

आयुष्मान खुराना को मिली धमकी भरी ऑडियो क्लिप, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपए

Newsdesk

Leave a Comment