17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

बहस के दौरान तोड़ दिया आईफोन, गुस्से की आग में युवक ने गोली मारकर दोस्त को उतारा मौत के घाट

सुल्तानपुर ,22 जुलाई (आरएनएस)। सुल्तानपुर पुलिस ने अपने दोस्त की हत्या करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने बहस करने के दौरान उसके आईफोन को तोड़ दिया था। गिरफ्तार लोगों की पहचान सौरभ पाठक, आदित्य सिंह, यशवंत सिंह और अभिनव सिंह के रूप में हुई है। ये सभी कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तैयारी कर रहे हैं। चारों ने 10 जुलाई को अपने दोस्त गौरव सिंह की हत्या कर दी थी।
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर सोमेन बरमा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि कुछ समय पहले एक छोटी सी बात को लेकर गौरव का उनसे विवाद हो गया था। बर्मा ने कहा, विवाद के दौरान गौरव ने सौरभ का आईफोन तोड़ दिया था। इससे नाराज होकर सौरभ ने पहले अपने दोस्त यशवंत की मदद से देसी पिस्तौल का इंतजाम किया और फिर पटेल चौक क्रॉसिंग के पास गौरव की पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी।
बरमा ने कहा, आरोपी और मृतक दोनों पिछले दस वर्षों से एक सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। गौरव अपने बाहरी स्थानीय दोस्तों के साथ मिलकर उसे धमकाता था। आरोपियों को भी उसके द्वारा पीटा गया था और उसके पैसे भी छीन लिए थे। हाल के दिनों में भी मृतक ने आदित्य का मोबाइल फोन तोड़ दिया था, जिसे उसने कर्ज लेकर खरीदा था।
एसपी ने कहा, दुर्भाग्यपूर्ण उस दिन वह युवक (मृतक) अकेला जा रहा था और इसका फायदा उठाकर आदित्य ने यशवंत द्वारा दी गई देसी पिस्तौल से उसे गोली मार दी। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाया गया और गुरुवार शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading