32.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते की रिलीज डेट आई सामने

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म कुत्ते चार नवंबर को रिलीज होगी। बॉलीवुड फिल्मकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म कुत्ते में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।टी सीरीज की ओर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी गई है। पोस्ट में बताया गया है कि कुत्ते 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही पोस्ट में फिल्म से जुड़ी कास्ट के बारे में बताया गया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शर्दुल भारद्वाज भी नजर आएंगे।गौरतलब है कि कुत्ते का निर्माण लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज ने किया है। वहीं, इसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। आसमान भारद्वाज निर्देशत यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading