19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

विद्युत जामवाल की कमांडो फ्रेंचाइजी वेब सीरीज के रूप में होगी तब्दील

विद्युत जामवाल को बॉलीवुड के एक्शन अभिनेता के तौर पर जाना जाता है। उनकी इस छवि को गढऩे में कमांडो फ्रेंचाइजी की फिल्मों का बड़ा योगदान रहा है। इस फ्रेंचाइजी की अब तक तीन फिल्में आ चुकी हैं। इन सभी फिल्मों पर दर्शकों ने दिल खोलकर अपना प्यार बरसाया। अब सुनने में आ रहा है कि इस फ्रेंचाइजी को वेब सीरीज के रूप में विकसित किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, विद्युत की कमांडो फ्रेंचाइजी वेब सीरीज के रूप में विकसित होगी। सूत्र ने बताया कि प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने इसे वेब सीरीज के रूप में लाने की तैयारी कर ली है। यह पहली बार हो रहा है, जब कोई फिल्म फ्रेंचाइजी को वेब सीरीज के रूप में ओटीटी पर लाने की कवायद की जा रही है। उम्मीद है कि इस फ्रेंचाइजी के डिजिटल संस्करण में भी एक्शन का भरपूर डोज होगा।खबरों की मानें तो कमांडो फ्रेंचाइजी को वेब सीरीज के रूप में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। एक सूत्र ने कहा, विपुल शाह कमांडो की समानांतर किश्तों को एक वेब सीरीज के प्रारूप में रिलीज करेंगे। यह फिल्म निर्माता द्वारा उठाए गए सबसे साहसिक कदमों में से एक है। उनकी वेब सीरीज ह्यूमन और फिल्म सनक को भी ओटीटी पर अच्छी-खासी प्रतिक्रिया मिली। यही वजह है कि इस प्रोजेक्ट के प्रति उनका उत्साह बढ़ा हुआ है। फिलहाल इस संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है कि ओटीटी पर कमांडो फ्रेंचाइजी की स्टारकास्ट क्या होगी। खैर यह अपने तरह का एक अनूठा प्रयोग होगा। कमांडो सीरीज की पहली फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन दिलीप घोष ने किया था। कमांडो 2 2017 में रिलीज हुई थी और इसके निर्देशक थे देवेन भोजानी। इसकी अंतिम किस्त कमांडो 3 2019 में बड़े पर्दे पर आई थी। इसका निर्देशन आदित्य दत्त ने किया था। विद्युत जल्द ही राजपूत नेता शेर सिंह राणा की बायोपिक में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इस साल मार्च में उन्होंने इसका ऐलान किया था। श्री नारायण सिंह इस फिल्म के निर्देशक हैं। उन्होंने कमांडो 3 के निर्देशक आदित्य दत्त के साथ फिर हाथ मिलाया है। विद्युत इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम भी संभालने वाले हैं। वह अपने होम प्रोडक्शन में बन रही पहली फिल्म आईबी 71 को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इसमें उनके साथ अनुपम खेर नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading