31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

दिल्ली में भी मंकीपॉक्स की दस्तक, WHO ने दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों से सर्विलांस बढ़ाने को कहा

नई दिल्ली 24 Jully (Rns): मंकीपॉक्स लगातार कई देशों में फैल रहा है। इसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बीमारी को हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही रविवार को डब्ल्यूएचओ ने दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों से मंकीपॉक्स को लेकर सर्विलांस बढ़ाने और जरूरी कदम उठाने को कहा है।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। इस मरीज की कोई विदेशी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इससे पहले केरल में मंकीपॉक्स के तीन मरीज मिल चुके हैं। ये तीनों ही मरीज यूएई से लौटे थे और वहीं पर ये किसी संक्रमित के संपर्क में आए थे। दिल्ली में मिला नया मरीज मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

वहीं डब्ल्यूएचओ की दक्षिण पूर्वी एशिया क्षेत्र की रीजनल डायरेक्टर डा. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि मंकीपॉक्स जिस रफ्तार से फैल रही है, वैसा पहले कभी नहीं देखा गया है। बता दें कि विश्व के 80 देशों में अब तक 17 हजार से ज्यादा मंकीपॉक्स के मामले सामने आ चुके हैं।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु अमोनिया गैस लीक मामले पर जताया दुख

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading