September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गोवा : समुद्र तटों पर होगा को-वर्किंग स्पेस की सुविधा, पर्यटक होंगे आकर्षित

पणजी ,24 जुलाई (आरएनएस)। गोवा सरकार ने विशेष रूप से आईटी क्षेत्र के पेशेवरों को आकर्षित करने के लिए समुद्र तटों पर ‘को-वर्किंगÓ को बढ़ावा देने का विकल्प चुना है, ताकि तकनीकी विशेषज्ञ काम करते समय तटीय मौसम का आनंद ले सकें।
पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने सन-सी-सैंड फॉमूर्ला में चौथा ‘एसÓ सॉफ्टवेयर को जोड़ा है।
खुंटे के अनुसार, पिछले कुछ सालों में वर्क फ्रॉम होम या किसी एक ऑफिस से काम करने के विकल्प के रूप में को-वर्किं ग की अवधारणा ने उड़ान भरी है।
उन्होंने कहा, यह लचीलापन, नेटवर्किंग के मौके और उत्पादकता बढ़ोतरी में लाभ पहुंचाता है।
उन्होंने कहा, गोवा क्रिएटिविटी लोगों के लिए पसंदीदा जगह बनती जा रही है। हमें उन्हें जगह मुहैया कराने की जरूरत है। उनके क्रिएटिविटी को समर्थन देने के लिए हम समुद्र तटों पर को-वर्किंग की सुविधा शुरू करने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इससे गोवा की अर्थव्यवस्था में मदद मिलेगी। आईटी इको-सिस्टम भी आगे बढ़ेगा।
पर्यटन उद्योग के स्टेकहॉल्डर्स का कहना है कि इस अवधारणा से पर्यटकों को गोवा की ओर आकर्षित करने में मदद मिलेगी, क्योंकि उन्हें यहां से काम करने की सुविधा होगी।

अन्य ख़बरें

‘पीएम मोदी के लिए जन्मदिन का मतलब सेवा,’ मोदी स्टोरी ने बताया कैसे 17 सितंबर बना ‘सेवा दिवस’ का प्रतीक

Newsdesk

एक्जिम बैंक में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर नौकरी का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Newsdesk

अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी, पीएम मोदी बोले-इससे महिलाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading