November 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अज्ञात वाहन और कार के बीच जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

कोप्पल ,24 जुलाई (आरएनएस)। कर्नाटक के कोप्पल में एक अज्ञात वाहन और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई जिसमें चार महिलाओं समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार से टक्कर मारकर मौके से फरार हुए आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। घटना बीती देर रात कर्नाटक के कोप्पल जिले के कुकानुरु तालुक के भानपुरा में हुई। मृतकों की पहचान देवप्पा कोप्पाडा (62), गिरिजाम्मा (45), पर्व (32), शांतम्मा (22) और कस्तूरम्मा के रूप में हुई है।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हर्षवर्धन, पल्लवी, पुत्तराजू और भूमिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, परिवार के सदस्य जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने मौके से कार से टकराने वाले वाहन का मड गार्ड बरामद कर लिया है और ड्राइवर तक पहुंचने के लिए सुराग जुटा रही है। शहर में टिपर लॉरी की आवाजाही ज्यादा है। पुलिस इस दुर्घटना में टिपर लॉरी के शामिल होने की आंशका जता रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। शवों को बाहर निकालने में मुश्किलें हुई। मामले में आगे की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

कच्चे तेल में कमजोरी से भारतीय शेयर बाजार की तूफानी रफ्तार जारी; निफ्टी 24,000 के करीब बंद

Newsdesk

पीएम मोदी ने सीएम नायडू को किया फोन, अर्नब और मुरासु चक्रवात के नुकसान का लिया जायजा

Newsdesk

आयुष्मान खुराना को मिली धमकी भरी ऑडियो क्लिप, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपए

Newsdesk

Leave a Comment