November 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मंत्री की गिरफ्तारी पर ममता बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- -1उम्रकैद की सजा दी जाए

कोलकाता ,25 जुलाई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में टीचर भर्ती घोटाले में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद से राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरम है। इस मामले में हर किसी की प्रतिक्रिया समाने आ रही है। दो दिन से मोन धारण किये राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अब चुप्पी तोड़ दी है। बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करती हूं। उन्होंने आगे कहा कि सभी लोग एक जैसे नहीं होते हैं। मैं चाहती हूं कि सच्चाई एक समय सीमा में सामने आए।
उन्होंने कहा कि अगर दोषी साबित पाए जाते हैं तो उम्र कैद की सजा दिए जाने में भी मुझे कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने जीवनभर राजनीति की है। ये अपने निजी फायदे के लिए नहीं की. मेरे लिए राजनीति ही जनसेवा है। राजनीति लोगों से प्यार करने और देश की सेवा करने के बारे में है. ये मैंने अपने शिक्षकों, माता-पिता से सीखा है। ममता ने आगे कहा कि क्या सभी एक जैसे हो सकते हैं? मतभेद होंगे सभी व्यक्ति एक जैसे नहीं होते। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन का उद्देश्य भ्रष्टाचार का समर्थन करना नहीं है। मुझे एक पूर्व सांसद के रूप में 1 लाख पेंशन मिलती है और मैं सीएम के रूप में 2 लाख वेतन प्राप्त करती हूं।

अन्य ख़बरें

उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

Newsdesk

मणिपुर में कानून-व्यवस्था पर सीएम खेमचंद सिंह सख्त, हिंसा में शामिल सशस्त्र समूहों पर लगेगा यूएपीए

Newsdesk

पश्चिम एशिया संघर्ष में 23 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने नाविकों की सुरक्षा पर जताई चिंता

Newsdesk

Leave a Comment