28.5 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सामने आया पठान में दीपिका पादुकोण का पहला लुक, दिखा ऐक्शन अवतार

शाहरुख खान की फिल्म पठान का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। करीब तीन साल बाद यह शाहरुख की पहली फिल्म होगी। फिल्म को लेकर नए-नए अपडेट्स अकसर चर्चा में रहते हैं। पठान में दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। अब दीपिका का पहला लुक भी सामने आ गया है। वाईआरएफ ने एक मोशन पोस्टर के जरिए दीपिका का फर्स्ट लुक जारी किया है जिसमें बंदूक थामें दीपिका का तेज-तर्रार अंदाज नजर आ रहा है। इस पोस्टर से साफ है कि पठान में दीपिका का ऐक्शन अवतार देखने को मिलेगा। ब्लैक थीम के इस पोस्टर में उनका लुक और इंटेंस नजर आता है। इस पोस्टर काले बैकग्राउंड में दीपिका को बंदूक थामे दिखाया गया है। उनके हाथों में लगा नेलपेंट भी काला है। वहीं, उनके माथे से खून निकल रहा है। इस तरह के अंदाज में दीपिका पहले किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। उनका ऐक्शन अवतार देखने के लिए प्रशंसक उत्सुक हैं। पहले शाहरुख और अब दीपिका के लुक से साफ है कि फिल्म में जबरदस्त ऐक्शन देखने को मिलेगा। खलनायक के किरदार में जॉन अब्राहम पर्दे पर शाहरुख से भिड़ते दिखेंगे। जॉन और शाहरुख की भिड़ंत दर्शकों के लिए दिलचस्प होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के लिए खुद को ढालने के लिए शाहरुख ने दो साल की कड़ी ट्रेनिंग की है। उन्होंने कठिन वर्कआउट के साथ ही कड़े डायट प्लान का भी पालन किया है। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स कर रहा है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। शाहरुख और दीपिका की साथ में यह चौथी फिल्म है। दीपिका ने शाहरुख की ओम शांति ओम से अपना डेब्यू किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म करीब 200 करोड़ रुपये में बनी है। फिल्म में बॉलीवुड का सबसे बड़ा क्लाइमैक्स सीन दिखाई देगा। इसे दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर शूट किया गया है। फिल्म में सलमान खान गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे। चर्चा है कि वह फिल्म में टाइगर फ्रैंचाइजी के अपने किरदार अविनाश राठौड़ के रूप में नजर आएंगे। सलमान की टाइगर 3 भी अगले साल रिलीज होगी। पठान के बाद अगले साल जून में शाहरुख की जवान आएगी। जवान से साउथ की जानीमानी अभिनेत्री नयनतारा डेब्यू कर रही हैं। इसके बाद दिसंबर में शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी के साथ पर्दे पर आएंगे। पठान के बाद दीपिका साइंस फिक्शन फिल्म के प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और बाहुबली प्रभास नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के अगले भाग में दीपिक मुख्य भूमिका निभाएंगी।

अन्य ख़बरें

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

तमाशा’ को लेकर इम्तियाज अली ने कहा- ‘कभी-कभी खुद की फिल्म भी अजीब लगती

Newsdesk

मैं अपने किरदार में नकारात्मकता नहीं लाना चाहता : जमील खान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading