19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

संजय लीला भंसाली की हीरा मंडी में नजर आएंगे फरदीन खान?

महान फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने कई यादगार फिल्मों का निर्देशन किया है। वह काफी समय से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट हीरा मंडी पर काम कर रहे हैं। इस सीरीज में इंडस्ट्री के दर्जनों कलाकार नजर आएंगे। अब खबर आ रही है कि हीरा मंडी में दिग्गज अभिनेता फरदीन खान अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वह महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। हालांकि, मेकर्स ने इस संबंध में आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। रिपोर्ट के अनुसार, फरदीन खान को इस पीरियड ड्रामा सीरीज में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के अपोजिट भूमिका के लिए कास्ट किया गया है। दोनों एक साथ स्क्रीन पर अपनी जुगलबंदी से दर्शकों को रिझाते हुए नजर आएंगे। फरदीन के लिए यह बड़ा मौका है, क्योंकि उन्हें मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट में काम करने का प्रस्ताव मिला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह किस किरदार में नजर आएंगे। खास बात यह है कि फरदीन की सास और अभिनेत्री मुमताज को भी इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है। खबरों की मानें तो उन्होंने हीरा मंडी की कास्ट जॉइन कर ली है। खबर है कि मुमताज शो के सिर्फ पहले ही एपिसोड में नजर आएंगी। एक ही एपिसोड में नजर आने के बावजूद मुमताज का किरदार प्लॉट का अहम हिस्सा है। इस एपिसोड में उनका लंबा स्क्रीन स्पेस होगा। वह कैमियो नहीं बल्कि अहम भूमिका में दिखेंगी। सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी सेक्स वर्कर की भूमिका में दिखेंगी। इसमें मनीषा कोइराला और ऋचा चड्ढा भी दिखने वाली हैं। संजीदा शेख और जयती भाटिया इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक समय भंसाली हीरा मंडी को फीचर फिल्म के तौर पर बनाना चाहते थे। हालांकि, इस योजना पर बात आगे नहीं बन पाई। सीरीज में म्यूजिक की कमान महान कंपोजर इस्माइल दरबार संभाल रहे हैं। नेटफ्लिक्स इसे 200 करोड़ रुपये के बजट में बनाएगी। सीरीज भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान वेश्याओं और उनके अमीर ग्राहकों के जीवन के इर्दगिर्द घूमती है। कहा जा रहा है कि इसकी कहानी काफी रोचक होगी। फिलहाल इस प्रोजेक्ट की कास्टिंग चल रही है। फरदीन को आखिरी बार 2010 में रिलीज हुई दूल्हा मिल गया में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। तभी से बड़े पर्दे से फरदीन नदारद हैं। वह 12 साल बाद फिल्मों में वापसी की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म विस्फोट की शूटिंग समाप्त कर ली है। इस फिल्म में फरदीन टैक्सी ड्राइवर और एक पूर्व ड्रग डीलर की भूमिका में नजर आएंगे। नो एंट्री के सीक्वल के साथ भी उनका नाम जुड़ा है। फिल्मों में वापसी के लिए फरदीन ने अपना वजन कम किया है। पहले वह काफी मोटे हो गए थे और उनकी बॉडी बिगड़ गई थी। अब उन्होंने अपनी बॉडी का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। 2016 में उन्हें माटापे के कारण बॉडी-शेमिंग का सामना करना पड़ा था।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading