November 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अयोध्या : श्रद्धालुओं से भरी ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

अयोध्या 27 Jully (Rns): उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सावन झूला मेले में आये श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली सड़क दुर्घटना की शिकार हो गयी, जिससे उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि अयोध्या में दर्शन करके वापस जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्राली को राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्राली में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि 06 अन्य श्रद्धालु घायल भी हुये हैं। घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली नगर क्षेत्र नाका हाइवे पर हुई इस घटना में हताहत हुए लोग बाराबंकी जनपद में थाना फतेहपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

अन्य ख़बरें

कच्चे तेल में कमजोरी से भारतीय शेयर बाजार की तूफानी रफ्तार जारी; निफ्टी 24,000 के करीब बंद

Newsdesk

पीएम मोदी ने सीएम नायडू को किया फोन, अर्नब और मुरासु चक्रवात के नुकसान का लिया जायजा

Newsdesk

आयुष्मान खुराना को मिली धमकी भरी ऑडियो क्लिप, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपए

Newsdesk

Leave a Comment