September 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नेशनल हेराल्ड मामले पूछताछ के विरोध में दिल्ली कांग्रेस ने सत्याग्रह किया

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आरएनएस) । दिल्ली  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ अनिल कुमार के नेतृत्व में सभी 14 जिला कांग्रेस कमेटियों में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की मोदी सरकार द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से नेशनल हेराल्ड मामले पूछताछ के विरोध में सत्याग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले बंद हुए नेशनल हेराल्ड मामले को पुनः पुनर्जीवित करके ई.डी. द्वारा बिना सबूत पूछताछ करना विशुद्ध राजनीति से प्रेरित द्वेषपूर्ण कार्यवाही लोकतंत्र की हत्या है।

दिल्ली में शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश अध्यक्ष चौ अनिल कुमार को पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में ले जाया गया जहां उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। सभी 14 जिलों में आयोजित सत्याग्रह में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, पूर्व निगम पार्षद, ब्लाक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित सेल एवं विभागों के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता वही सत्याग्रह पर डटे रहेंगे, डरेंगे नही। केन्द्र सरकार के इशारे पर पुलिस की दमनकारी नीति के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं जिस तरह का दुर्व्यवहार किया जा रहा है उससे कांग्रेस कार्यकर्ता डरेंगे नही, सत्याग्रह जारी रहेगा।चौ अनिल कुमार ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस का शांतिपूर्ण सत्याग्रह तब तक जारी रहेगा जब तक ई.डी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी से बेबुनियाद पूछताछ बंद नही कर देती। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा द्वेष भावना से दवाब की राजनीति की शुरुआत करना विपक्षी पार्टियों को देश के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के उदेश्य की कार्यवाही है, ताकि कांग्रेस पार्टी देश के हित में किसानों के मुद्दे, महंगाई, बेरोजगारी और देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को न उठा सके। उन्होंने कहा कि देश में बिगड़ते हालातों पर राहुल गांधी जी द्वारा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर पूछे सवालों का जवाब मोदी जी कब देंगे। चौ अनिल कुमार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड नो प्रॉफिट नो लॉस की नीति पर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए शुरु किया गया था और परंतु केन्द्र सरकार ने बदले की भावना से 10 वर्ष पहले बंद हो चुके नेशनल हेराल्ड मामले को ई.डी. दवाब बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से तीन दिन और श्री राहुल गांधी जी से पांच दिन तक अनैतिक पूछताछ करके उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश की है।  उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में मोदी सरकार कांग्रेस पर प्रतिशोध की भावना के तहत कार्यवाही कर रही है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता सहन नही करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं पर शिकंजा कसने की इनकी पुरानी कोशिश है जिसे एक साजिश के तहत अंजाम देने में भाजपा को कभी कामयाबी नही मिली है। चौ अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास डरने का नही रहा है, संघर्ष हमारी परम्परा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र के सिपाही है और संविधान का रखवाला है, हम न डरेंगे, न झुकेंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे कितनी भी बंदिशें लगा दे, कांग्रेस कार्यकर्ता साहस और संयम के साथ संविधान का दमन करने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर टीएमसी ने राष्ट्रपति और राज्यपाल से मांगा मिलने का समय

Newsdesk

यूपीएससी भर्ती 2026: साइंटिस्ट सहित 122 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां जानें वैकेंसी से जुड़ी पूरी डिटेल

Newsdesk

मध्‍य प्रदेश: चित्रकूट में उफान पर मंदाकिनी; 1,438 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading