23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा दावा, 38 टीएमसी विधायक बीजेपी के संपर्क में

नई दिल्ली ,27 जुलाई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा में जारी तनातनी के बीच फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने बुधवार को दावा किया है कि टीएमसी के 38 विधायक उनके संपर्क में हैं। विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 213 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
मिथुन चक्रवर्ती का कहना है कि टीएमसी के 38 विधायक हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि 21 विधायक तो सीधे मेरे संपर्क में हैं। उनकी मुझसे सीधी बातचीत हुई है। फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता के इस बयान से ऐसा लग रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र के बाद बंगाल में उठापटक कर सकती है। हालांकि यह इतना आसान नहीं होगा क्योंकि 294 सदस्यीय विधानसभा में तृणमूल के पास 213 विधायक हैं।
यदि 38 विधायक टूट भी जाते हैं तो उसकी सेहत पर कोई खास असर नहीं होने वाला है। राज्य में बहुमत के लिए 148 विधायकों की जरूरत होगी। ऐसे में भाजपा के लिए बंगाल में सत्ता परिवर्तन का खेल आसान नहीं है।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment