November 4, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

100 करोड़ के घोटाले में फंसे पार्थ चटर्जी की मंत्री पद से छुट्टी, ममता ने सभी विभाग लिए वापस

कोलकाता ,28 जुलाई (आरएनएस)। 100 करोड़ से ज्यादा के बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी पर गाज गिर गई है। टीएमसी नेता और ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी को सभी पदों से हटा दिया गया है। शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद पार्थ चटर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्थ चटर्जी को मंत्रालय समेत सभी पदों से हटाए जाने की तेज होती मांग के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कैबिनेट बैठक के बाद बड़ा फैसला लिया।
पार्थ की पार्टी और सरकार में सभी पदों से छुट्टी हो गई है। अब उनके सभी विभाग फिलहाल सीएम ममता बनर्जी खुद संभालेंगी। शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में मंत्री की गिरफ्तारी के बाद ममता सरकार चौतरफा घिर गई थी। बीजेपी और कांग्रेस समेत दोनों विपक्षी दल लगातार ममता सरकार पर हमलावर थे। अब ममता बनर्जी ने बड़ा एक्शन लेते हुए पार्थ को मंत्री पद के साथ सभी पदों से हटा दिया है।

अन्य ख़बरें

उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

Newsdesk

मणिपुर में कानून-व्यवस्था पर सीएम खेमचंद सिंह सख्त, हिंसा में शामिल सशस्त्र समूहों पर लगेगा यूएपीए

Newsdesk

पश्चिम एशिया संघर्ष में 23 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने नाविकों की सुरक्षा पर जताई चिंता

Newsdesk

Leave a Comment