35.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: बारामूला मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर, 2 जवान घायल; स्निफर डॉग ने भी गंवाई जान

श्रीनगर 30 Jully (Rns): केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और दो जवान तथा एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान सेना के साथ ड्यूटी पर तैनात स्निफर डॉग की गोली लगने से मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों की हालत स्थिर है।

पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के वानीगाम बाला गांव में आज सुबह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया।

सुरक्षा अधिकारी ने कहा, तलाश अभियान के दौरान जब सुरक्षा बल आतंकवादियों के संदिग्ध ठिकाने की ओर बढ़ रहे थे तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों के जवाबी कार्रवाई शुरू करते ही मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो जवान और एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है।

मारे गए आतंकवादी की पहचान और वह किसी आतंकवाद संगठन के लिए काम करता है अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने ट्वीट में कहा, मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है और दो जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। तलाश अभियान जारी है।

अन्य ख़बरें

पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर नेताओं ने नमन किया

Newsdesk

रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर नेताओं का नमन, बताया नारी शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक

Newsdesk

‘प्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading