28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमटेक्नोलॉजी

टिकटॉक पर लाइक कम मिले तो लटक कर जान दे दी

गौतमबुद्ध नगर, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| यहां टिकटॉक के शौकीन को उसका शौक जानलेवा साबित हुआ। टिकटॉक शौकीन ने चंद दिन पहले एक टिकटॉक बनाया था। उम्मीद थी कि इस टिकटॉक पर लाइक्स की संख्या बहुत होगी। जब उम्मीद के मुताबिक लाइक्स नहीं आये, तो फांसी लगाकर जान दे दी।

इस सिलसिले में नोएडा थाना 39 पुलिस ने आत्हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना थाना क्षेत्र में स्थित गांव सलारपुर की है। मरने वाले युवक की उम्र 18 साल थी। घटना गुरुवार को घटी। घटना के बारे में पुलिस को सूचना युवक के पिता ने दी थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया। शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस को युवक के पिता ने टिकटॉक वाली बात बताई है।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading