26.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बुढ़ानपुर पंचायत में ‘भ्रष्टाचार की मिठाई’ का खेल..!

उप सरपंच की फर्म का GST नंबर बंद, फिर भी पंचायत से कई लाखों के भुगतान ,,पुलिया निर्माण में भी गुणवत्ता पर सवाल, सरपंच-सचिव की भूमिका घेरे में।
कोतमा/ जनपद पंचायत कोतमा अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढ़ानपुर में शासकीय राशि के कथित बंदरबांट और विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पंचायत के उप सरपंच एवं भाजपा नेता के.के. सोनी की फर्म Satyam Construction का GST नंबर इनवैलिड होने के बावजूद पंचायत से कई लाखों रुपये के भुगतान किए गए। सरपंच मिठाई लाल और सचिव चिंतामणि केवट की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।

25 लाख की पुलिया, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल-

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क अवसंरचना योजना के तहत 27 जनवरी 2026 को करीब 25 लाख रुपये की लागत से RCC पुलिया निर्माण की स्वीकृति बताई जा रही है। आरसीसी पुलिया निर्माण में स्वीकृत एस्टीमेट और तकनीकी मानकों की अनदेखी की जा रही है। बेस निर्माण, गिट्टी-डस्ट, सीमेंट-का मिश्रण तथा 8 और 12 एमएम सरिया के उपयोग को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की समुचित निगरानी नहीं हो रही।

बंद GST नंबर पर भुगतान का जोरों पर –

ग्रामीणों ने बताया कि उप सरपंच की फर्म Satyam Construction का GSTIN 23BGGPS2445JIZA वर्तमान में इनवैलिड बताया जा रहा है, इसके बावजूद पंचायत द्वारा उक्त फर्म को सामग्री आपूर्ति के नाम पर लगातार भुगतान किए गए। यदि दस्तावेजों में यह तथ्य सही पाया जाता है तो यह पंचायत भुगतान प्रक्रिया और वित्तीय नियमों की गंभीर जांच का विषय बन सकता है। वहीं उप सरपंच केके सोनी ने मीडियाकर्मी से फोन पर बातचीत करने पर उन्होंने कहां ‘ऊपर से नीचे तक बांटना पड़ता है’—कथित बातचीत ने बढ़ाए सवाल



मामले में सरपंच मिठाई लाल और उप सरपंच के.के. सोनी के कथित बयानों ने भी सवाल खड़े किए हैं। कथित बातचीत में खबर रोकने और मामले को ‘निपटाने’ जैसी बातें फोन पर मीडियाकर्मी से कहीं गई। वहीं उप सरपंच की ओर से कथित तौर पर GST नंबर बंद होने की बात स्वीकार करते हुए उसे जल्द चालू कराने तथा “ऊपर से नीचे तक बांटना पड़ता है” जैसी बात कहे जाने का दावा स्वयं फोन पर मीडियाकर्मी से करते हैं ।

कहना है –

निर्माण कार्य की तस्वीरें तथा उप सरपंच की फर्म के GST और भुगतान संबंधी बिल-व्हाट्सऐप पर भेजने की बात कही है। उन्होंने उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर सम्पूर्ण मामले की जांच करूंगी।

शीतल ठाकर

सीईओ जनपद पंचायत कोतमा, जिला अनूपपुर

अन्य ख़बरें

धम्म संस्था का मुख्य उद्देश्य शीलवान समाज का निर्माण, सभी पदाधिकारी उद्देश्य की पूर्ति के लिये निष्ठा से कार्य

Newsdesk

फुटबॉल संघ जिला अध्यक्ष एवं विधायक गौरव सिंह पारधी के नेतृत्व में जिले में फुटबॉल को मिल रहा नया मंच

Newsdesk

छपारा में लापता व्यक्ति का खेत में मिला शव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading