June 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘वंदे भारतम’ से निर्माता बनने वाले थे सुशांत

Sushant was to turn producer with self-starring patriotic film ‘Vande Bharatam’.

मुंबई, 20 जून | दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत स्व-अभिनीत फिल्म ‘वंदे भारतम’ से बतौर निर्माता आगाज करने वाले थे। इस फिल्म से संदीप सिंह निर्देशक के रूप में शुरुआत करने वाले थे, जिन्हें सुशांत का दोस्त माना जाता है और जिनके खाते में ‘अलीगढ़’, ‘सरबजीत’ और ‘भूमि’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस करने का श्रेय है।

संदीप ने इंस्टाग्राम पर शनिवार शाम को फिल्म के बारे में जिक्र किया और फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया जिसमें सुशांत नजर आ रहे हैं।

उन्होंेने लिखा, “तुमने मुझसे वादा किया था कि हम, बिहारी भाई एक दिन इस इंडस्ट्री पर राज करेंगे और तुम्हारे और मेरे जैसे सपने देखने वाले युवाओं को प्रेरित करेंगे और उनका सपोर्ट सिस्टम बनेंगे।”

उन्होंने लिखा कि तुमने मुझसे वादा किया था कि बतौर निर्देशक मेरी शुरुआत तुम्हारे साथ होगी, राज शांडिल्य ने इसे लिखा और हम इसे साथ में प्रोड्यूस करने वाले थे। अब तुम्हारे चले जाने से मैं टूट गया हूं। अब मुझे बताओ कि मैं यह सपना कैसे पूरा करूंगा।

उन्होंने कहा, “मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं यह फिल्म बनाऊंगा और यह प्यारे सुशांत सिंह राजपूत की याद में श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने लाखों लोगों को प्रेरित किया और उम्मीद जगाई कि कुछ भी संभव है।”

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading