28.6 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

6 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी मोना सिंह, पुष्पा इम्पॉसिबल में आएंगी नजर

जस्सी जैसी कोई नहीं में अभिनेत्री मोना सिंह ने एक चुलबुली लड़की का किरदार निभाया था। इस शो ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। वह मौजूदा दौर में टीवी की टॉप अभिनेत्री मानी जाती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। ये अलग बात है कि फिल्मों में उनका सितारा नहीं चमका। अब ऐसी चर्चा है कि वह छह साल बाद टीवी की दुनिया में वापसी करेंगी। वह टीवी शो पुष्पा इम्पॉसिबल में नजर आ सकती हैं। मोना ने अपनी वापसी पर मुहर लगाई है। उन्होंने यह सीरियल साइन कर लिया है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस सप्ताह के अंत तक वह शो में नजर आएंगी। इसमें वह एक वकील की भूमिका अदा करेंगी। इसको लेकर मोना ने कहा, मैं शो में दामिनी नाम की एक वकील की भूमिका निभा रही हूं और टीवी पर पहली बार मैं वकील की भूमिका में दिखूंगी।इस सीरियल में मोना एक कैमियो की भूमिका निभाएंगी। उनका कहना है कि उनके पास सिर्फ कैमियो करने का वक्त है। मोना ने कहा, मैं इस भूमिका को निभाने के लिए उत्साहित हूं। पुष्पा दामिनी की बेटी की मदद करती है और पुष्पा की बात जानने के बाद दामिनी उसकी मदद करने का फैसला करती है। दामिनी जो आमतौर पर केस लडऩे के लिए ज्यादा फीस लेती है, लेकिन पुष्पा के मामले में वह मुफ्त में केस लड़ती है। सीरियल पुष्पा इम्पॉसिबल एक उत्साही, दृढ़ इच्छाशक्ति से परिपूर्ण और स्वावलंबी महिला की कहानी है। यह सीरियल एक ऐसी महिला की कहानी बयां करती है, जो अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर संभव प्रयास करती है। इसमें एक महिला छोटी-मोटी नौकरियां करके बच्चों की जिंदगी रोशन करना चाहती है। इतना जरूर है कि मोना की छोटी-सी भूमिका इस शो में चार चांद लगाएगी। सोनी सब चैनल पर इसका प्रसारण होता है। मोना को आखिरी बार सीरियल कवच- काली शक्तियों से (2016) में देखा गया था। मोना ने टेलीविजन करियर की शुरुआत सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं से की थी। इसके अलावा उन्हें राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी और झलक दिखला जा जैसे शोज में देखा गया है। उन्होंने 3 इडियट्स, ऊट पटांग और जेड प्लस जैसी फिल्मों में काम किया है। वह आमिर खान और करीना कपूर अभिनीत लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। मोना ने 2019 में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड श्याम राजगोपालन के साथ सात फेरे लिए थे। उनकी शादी की खूब चर्चा हुई थी। उनके पति श्याम एक प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर हैं।

अन्य ख़बरें

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

राख’ में बिना डायलॉग वाले किरदार से छाईं सोनाली बेंद्रे, बोलीं- ‘खामोश रहकर भाव दिखाना सबसे बड़ी चुनौती

Newsdesk

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading