18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

संजय राउत की गिरफ्तारी साजिश, विरोधियों को चुप कराने की कोशिश : प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली ,02 अगस्त (आरएनएस)।  शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी नेता संजय राउत की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे ‘राजनीतिक साजिशÓ और सरकार द्वारा बड़े नेताओं को चुप कराने की कोशिश करार दिया है। शिवसेना सांसद राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पात्रा चावल भूमि घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था और सोमवार को मुंबई की एक विशेष अदालत ने उन्हें चार दिन के ईडी रिमांड पर भेज दिया है।
राउत की गिरफ्तारी को लेकर शिवसेना के अलावा अन्य विपक्षी दलों ने भी केंद्र पर निशाना साधा। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, राजा का संदेश स्पष्ट है- ‘जो मेरे खिलाफ बोलेगा उसे भुगतना होगा। राजनीतिक विरोधियों का मनोबल तोडऩे और सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर सच्चाई पर पर्दा डालने के प्रयास जारी हैं। . खैर, अंत में ‘सत्य की जीत होगी, और अहंकार की हार होगी।
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, हमने राज्यसभा में यह मुद्दा उठाया और गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। वह (राउत) हमारे नेता हैं और हम उनके लिए आवाज उठाना जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा, ईडी आठ दिनों की रिमांड मांग रहा था, लेकिन अदालत ने एजेंसी को चार दिन की रिमांड दी है। इससे साबित होता है कि उसे सिर्फ परेशान किया जा रहा है, उसके खिलाफ आरोप गलत हैं। हम चुप नहीं बैठेंगे।
इस मुद्दे पर विपक्ष की एकता के बारे में एक सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा, ईडी सोनिया गांधी और संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, हम सभी विपक्षी दल के नेता संसद में एकजुट हैं। हम विरोध कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन या मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों को यह समझना होगा कि यह लड़ाई किसी अकेली पार्टी की नहीं, सबकी लड़ाई है।
उन्होंने कहा, आज अगर वे हमारे खिलाफ काम करते हैं, तो कल वे आपके साथ भी ऐसा ही करेंगे, उन्होंने दावा किया कि जल्द ही यह लड़ाई भाजपा के भीतर होगी और ईडी कार्रवाई करेगा।

अन्य ख़बरें

रांझी में 25 और 26 अक्टूबर को होगा 44वां विशाल इनामी दंगल

Newsdesk

कोको गॉफ का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर फूटा गुस्सा, कहा- मैं चोर या धोखेबाज नहीं

Newsdesk

मैं बांग्लादेश लौटने की तैयारी कर रही हूं,’ पूर्व पीएम शेख हसीना

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading