32.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अगले साल नो एंट्री 2 की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान

नो एंट्री ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। फिल्म में मस्ती और कॉमेडी का जबरदस्त डोज शामिल था। काफी समय से नो एंट्री 2 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को फिर अनीस बाज्मी निर्देशित करेंगे। खास बात यह है कि इसमें सलमान खान भी फिर से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। अब खबर है कि सलमान अगले साल जनवरी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान अगले साल जनवरी में नो एंट्री 2 के प्रोजेक्ट के साथ जुड़ जाएंगे। खबरों की मानें तो सलमान ने किच्चा सुदीप की फिल्म विक्रांत रोणा के प्रमोशन के एक इवेंट में अनीस को आमंत्रित किया था। सलमान ने इस कार्यक्रम में अनीस को नो एंट्री 2 के डेट्स पर चर्चा करने के लिए बुलाया था। इवेंट के बाद सलमान ने अनीस से कहा कि वह जनवरी, 2023 में नो एंट्री 2 की शूटिंग शुरू करना चाहेंगे। अनीस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में लग गए हैं। उनके पास तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए साढ़े पांच महीने का वक्त है। अनीस का कहना है कि जनवरी में फिल्म की शूटिंग करना सबसे मुफीद समय होगा। जहां तक लोकेशंस की बात है, तो उन्होंने कहा कि वह इसकी शूटिंग बड़े पैमाने पर मुंबई और विदेशों में भी करेंगे। इस फिल्म में दस अभिनेत्रियां नजर आएंगी और इनमें से कुछ अभिनेत्रियों की कास्टिंग अलगे 15 दिनों में होगी। अनीस ने कहा था कि भूल भुलैया 2 के बाद उनका अगला प्रोजेक्ट नो एंट्री 2 होगा। इसका निर्माण सलमान की प्रोडक्शन कंपनी एसकेएफ, बोनी कपूर और जी स्टूडियो मिलकर कर रहे हैं। इसमें सलमान, अनिल कपूर और फरदीन खान की तिकड़ी ट्रिपल रोल की भूमिका में दिखेगी। इन तीनों अभिनेताओं के हर एक कैरेक्टर के लिए अभिनेत्रियों की कास्टिंग की जाएगी। इसमें डेजी शाह, बिपाशा बसु, सेलिना जेटली और लारा दत्ता के दिखने की खबरें हैं। नो इंट्री 2005 में आई एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 79.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बोनी कपूर ने इस फिल्म का निर्माण किया था, जबकि फिल्म का निर्देशन अनीस ने किया था। फिल्म में फरदीन ने अपने कॉमिक अभिनय से सभी को प्रभावित किया था। वहीं, इसमें सलमान ने लव गुरु का किरदार निभाया था, जिसकी सलाह मानने पर अनिल और फरदीन मुसीबत में फंस जाते हैं। फरदीन काफी समय बाद नो एंट्री के सीक्वल से बॉलीवुड में वापसी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में भूमिका को लेकर फरदीन ने अपना वजन कम किया है। उन्हें आखिरी बार 2010 में रिलीज हुई फिल्म दूल्हा मिल गया में देखा गया था।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading