18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सीधे वूट सेलेक्ट पर रिलीज हो सकती है शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी

जाने-माने फिल्ममेकर अली अब्बास जफर की फिल्म ब्लडी डैडी को लेकर शाहिद कपूर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दर्शकों को इस फिल्म में धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा। ऐसी चर्चा चली थी कि यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब सुनने में आ रहा है कि मेकर्स ने फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का निर्णय लिया है। खबरों की मानें तो यह फिल्म वूट सेलेक्ट पर रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने शाहिद की ब्लडी डैडी को सीधे वूट सेलेक्ट पर रिलीज करने का फैसला किया है। हालांकि, अभी रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। खबरों की मानें तो इस फिल्म को साल की आखिरी तिमाही में ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। जहां ओटीटी प्लेटफॉर्म के दर्शकों के लिए यह खुशखबरी है, वहीं सिनेमाघरों के दर्शकों को थोड़ी मायूसी जरूर होगी। यह फिल्म एक पुलिस वाले के इर्दगिर्द घूमती है। उस पुलिस वाले का अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध तब सामने आता है, जब वह एक शक्तिशाली ड्रग माफिया से ड्रग्स चुराने की कोशिश करता है। इसके बाद उसके बच्चे की जान खतरे में पड़ जाती है। फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि वह अपने बच्चे को कैसे बचाता है। शाहिद इस फिल्म में पुलिस वाले की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अली अब्बास के साथ यह शाहिद की पहली फिल्म है। यह एक थ्रिलर फिल्म है, इसलिए इसमें गजब का रोमांच देखने को मिलेगा। यह न्यूट ब्लैंच की हिंदी रीमेक है, जोकि एक फ्रेंच फिल्म है। अली अब्बास ने न्यूट ब्लैंच की रीमेक के अधिकार हासिल किए हैं, जिसे अंग्रेजी में स्लीपलेस नाइट्स के टाइटल के साथ बनाया गया है। यह ऐसी फिल्म है, जिसमें तोमर सिसली मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। शाहिद जल्द वेब सीरीज में अपना डेब्यू करने वाले हैं। खबरों की मानें तो उनकी डेब्यू वेब सीरीज का शीर्षक फेक्स रखा गया है। पहले ऐसी चर्चा थी कि इस सीरीज का टाइटल सनी तय किया गया है। इस सीरीज को राज निदिमोरु और कृष्णा डीके मिलकर बनाएंगे। इसका प्रसारण अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इस सीरीज में अभिनेत्री राशि खन्ना भी नजर आएंगी। यह एक थ्रिलर सीरीज होगी, जिसमें कुल 10 एपिसोड होंगे। अली अब्बास जफर एक मशहूर निर्देशक, निर्माता और स्क्रीनराइटर हैं। उन्हें सुल्तान, टाइगर जिंदा है और भारत जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। उम्मीद है कि उनकी ब्लडी डैडी को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading