18.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आमिर चाहते थे कि बेटा जुनैद निभाए लाल सिंह चड्ढा में मुख्य किरदार

काफी समय बाद आमिर खान लाल सिंह चड्ढा से फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म के प्रति दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी हुई है। आए दिन इस फिल्म से जुड़ी नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब आमिर ने एक रोचक खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह चाहते थे कि उनका बेटा जुनैद इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाए।उन्होंने बताया कि प्री-प्रोडक्शन के दौरान एक समय ऐसा आया था, जब वह चाहते थे कि उनका बेटा जुनैद फिल्म में मुख्य किरदार निभाए। इस फिल्म की तैयारियों के दौरान ही जुनैद थिएटर का कोर्स करके विदेश से भारत लौटे थे। इसी दौरान आमिर ने निर्देशक अद्वैत चंदन से फिल्म के 6-7 सीन्स के टेस्ट जुनैद से कराने का सुझाव दिया था।आमिर ने कहा, मैंने निर्देशक अद्वैत से जुनैद का सजेशन देते हुए कहा कि इसे ही लाल बनाकर देखो। मुझे लगा इससे दोनों चीजें हो जाएंगी। बेटा क्या सीख कर आया है, वो भी पता चल जाएगा और डायरेक्टर का भी टेस्ट हो जाएगा। आमिर का कहना है कि जब उन्होंने पूर्व पत्नी किरण राव के साथ जुनैद का टेस्ट वीडियो देखा, तो उनके होश उड़ गए। आमिर ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे में लाल को देखा। आमिर ने अपने कई दोस्तों को जुनैद का टेस्ट वीडियो दिखाया और सभी ने सक्रीन पर जुनैद के प्रेजेंस की तारीफ की। उन्होंने कहा, मैंने राजकुमार हिरानी, करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, अपने परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों सहित करीब 100 लोगों को फिल्म दिखाई और 98 को लगा कि मुझे उन्हें इसमें कास्ट करना चाहिए। लेखक अतुल कुलकर्णी और आदित्य चोपड़ा का तर्क था कि किसी न्यूकमर को यह किरदार नहीं करना चाहिए। आमिर ने बताया कि जुनैद यह फिल्म नहीं करना चाहते थे। जुनैद भी सहमत थे कि बड़े बजट के इस प्रोजेक्ट में किसी न्यूकमर को मुख्य भूमिका नहीं निभाना चाहिए। मेकर्स ने विचार-विमर्श के बाद जुनैद को फिल्म से बाहर रखने का निर्णय लिया। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है, जिसमें आमिर वाला किरदार टॉम हैंक्स ने निभाया था। आमिर के अलावा करीना कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इससे पहले ये दोनों सुपरहिट फिल्म थ्री इडियट्स में नजर आए थे। इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसमें शाहरुख खान के दिखने की भी खबरें आई थीं। साउथ अभिनेता नागा चैतन्य की यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। जुनैद महाराजा से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। जुनैद और इरा खान आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की संतान हैं। आमिर ने रीना से 2002 में तलाक लिया था। 2005 में उन्होंने किरण राव से शादी रचाई थी। किरण से उनका रिश्ता पिछले साल टूट गया।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading