18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

शिवसेना सांसद संजय राउत को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, 22 अगस्त तक जेल में रहेंगे

मुंबई ,08 अगस्त (आरएनएस)। धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए शिवसेना सांसद संजय राउत को आठ दिन बाद यहां की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने सोमवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह 22 अगस्त तक जेल में रहेंगे। पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एम.जी. देशपांडे ने राउत को न्यायिक हिरासत में तब भेजा, जब ईडी ने कहा कि उसे उनकी अतिरिक्त हिरासत की जरूरत नहीं है।
ईडी ने 31 जुलाई को भांडुप में राउत के आवास पर छापा मारा था और गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गोरेगांव के पात्रा चॉल के पुनर्विकास परियोजना से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें 1 अगस्त की तड़के गिरफ्तार किया था।
इसी मामले में ईडी ने सांसद की पत्नी वर्षा राउत से लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी और उनके करीबी सहयोगी प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया था।
61 वर्षीय संजय राउत को पहले चार दिन की ईडी रिमांड पर भेजा गया था, जिसे और तीन बढ़ाकर आठ अगस्त कर दिया गया था। सोमवार को उन्हें दो सप्ताह की लंबी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading