August 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री योगी द्वारा आगरा मेट्रो ट्रेन का किया गया डिजिटल अनावरण

लखनऊ ,08 अगस्त (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जनपद आगरा में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर-घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु तिरंगा जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रतीक स्वरूप केसरिया, सफेद और हरे रंग के 75 गुब्बारे हवा में छोड़ कर ‘हर-घर तिरंगाÓ अभियान का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के स्वागत में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर रास्ते के दोनों ओर मानव श्रृंखला बनाई। जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में शहर के युवा तिरंगे के साथ सम्मिलित हुए।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मेट्रो डिपो पहुंचकर, मेट्रो रेल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आगरा मेट्रो ट्रेन की विकास यात्रा से संबंधित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने आगरा मेट्रो की ट्रेन का डिजिटल अनावरण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष आगरा मेट्रो से संबंधित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने हरिशंकरी (पीपल, बरगद एवं पाकड़) के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

कभी आईएफएस अफसर बनना चाहते थे अमिताभ बच्चन, दो नंबर से पास होने का सुनाया था किस्सा

Newsdesk

ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बांधी राखी

Newsdesk

नॉर्वे के किंग हेराल्ड का 89 साल में हुआ निधन, पीएम मोदी ने दुख जताया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading