32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

तेजाब की रीमेक में दिख सकती है कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी

लगता है जैसे बॉलीवुड में रीमेक फिल्में बनाने की होड़ लग गई हैं। पिछले साल ही खबर आई थी कि अनिल कपूर की फिल्म तेजाब की रीमेक बनने वाला है। प्रोड्यूसर मुराद खेतानी इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। एक रिपोर्ट में बताया गया था कि फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन के नाम पर विचार किया गया है। अब सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म में कार्तिक के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, तेजाब की रीमेक में कार्तिक के साथ श्रद्धा नजर आ सकती हैं। एक सूत्र ने बताया कि मेकर्स इस फिल्म के लिए अभिनेत्री के साथ बातचीत में लगे हैं। सूत्र ने कहा, मेकर्स तेजाब की रीमेक के लिए एक विश्वसनीय नाम और एक नई जोड़ी की तलाश में थे। श्रद्धा और कार्तिक ने अब तक एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा नहीं किया है और चीजें सही रहीं, तो इस जोड़ी पर मेकर्स दांव लगाना चाहेंगे। रिपोर्ट की मानें तो श्रद्धा इस फिल्म में काम करने पर विचार कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी हामी नहीं भरी है। दोनों को साथ देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। इस फिल्म को बनाने के लिए काफी समय पहले कबीर सिंह के प्रोड्यूसर मुराद ने इसके अधिकार खरीद लिए हैं। कहा जा रहा है कि तेजाब की रीमेक की कहानी आधुनिक समय के हिसाब से होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में नई पीढ़ी के कलाकार नजर आएंगे। इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि माधुरी दीक्षित और अनिल फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं। उम्मीद है कि जल्द स्टारकास्ट की घोषणा होगी। माधुरी ने 1988 में रिलीज हुई फिल्म तेजाब के जरिए बॉक्स ऑफिस पर पहली बार सफलता का स्वाद चखा था। वह फिल्म के गाने एक दो तीन के जरिए प्रशंसकों के दिलों पर छा गई थीं। इस गाने को अलका याग्निक ने गाया था। एन चंद्रा ने फिल्म तेजाब का निर्देशन किया था। इस फिल्म में चंकी पांडे, अनुपम खेर, सुरेश ओबेरॉय और अन्नू कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साजिद नाडियाडवाला की फिल्म लुका छुपी 2 में नजर आएंगे। वह फिल्म शहजादा में भी दिखाई देंगे। हंसल मेहता की फिल्म कैप्टन इंडिया में कार्तिक मुख्य भूमिका निभाएंगे। वह मशहूर निर्माता एकता कपूर की फिल्म फ्रेडी से जुड़े हैं। पंकज पराशर की फिल्म चालबाज इन लंदन में श्रद्धा अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। उन्हें अमर कौशिक की स्त्री 2 में भी देखा जाएगा। इसमें राजकुमार राव लीड रोल में हैं। मुराद के प्रोडक्शन की आखिरी फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इसमें कार्तिक भी नजर आए थे। उनकी फिल्म एनिमल की शूटिंग खत्म हो चुकी है, जो अगले साल दर्शकों के बीच आएगी।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading