31 C
Jabalpur
July 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जगदीप धनखड़ बने देश के 14वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली 11 Aug. (Rns): जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं। गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी के साथ ही कई अन्य केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए।

धनखड़ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के साथ-साथ अन्य कई गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। शपथ ग्रहण करने से पहले जगदीप धनखड़ ने गुरुवार सुबह राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

धनखड़ ने राजघाट पर बापू को नमन करते और श्रद्धांजलि देते हुए अपनी तस्वीरों और वीडियो को ट्वीट कर लिखा, पूज्य बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजघाट की निर्मल भव्यता में भारत की सेवा में हमेशा तत्पर रहने के लिए अपने आप को धन्य एवं प्रेरित महसूस किया।

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एनडीए उम्मीदवार के तौर पर विपक्षी दलों की संयुक्त उम्मीदवार मार्ग्रेट अल्वा को हरा कर उपराष्ट्रपति का चुनाव जीता है। धनखड़ ने देश के 14वें उपराष्ट्रपति के तौर पर वेंकैया नायडू की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो गया था।

अन्य ख़बरें

वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट के तहत सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का आउटलेट भी केसरियामय

Newsdesk

लोकसभा में ‘एंटी-पेपर लीक’ बिल पर चर्चा शुरू, किरेन रिजिजू बोले-हम 10 घंटे चर्चा करने के लिए तैयार

Newsdesk

जबरन वसूली और भ्रष्टाचार के मामले में टीएमसी के पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading