36.6 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

17,000 रुपये तक जा सकता है टाटा ग्रुप का यह मल्टीबैगर स्टॉक, दो साल में 1800 प्रतिशत उछला

नई दिल्ली ,12 अगस्त।  टाटा ग्रुप के एक शेयर पर मार्केट एक्सपर्ट बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। यह कंपनी टाटा एलेक्सी की है। टाटा एलेक्सी के शेयर 2020 के अपने निचले स्तर से लगभग 1,800 प्रतिशत तक ऊपर चढ़ गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि चार्ट पैटर्न के अनुसार अभी भी शेयर में तेजी की संभावना है। कंपनी का मार्केट कैप 59,000 करोड़ रुपये से अधिक है। स्टॉक 25 मार्च, 2020 को 501 रुपये के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद अब 10 अगस्त 2022 को 9,459 रुपये पर पहुंच गया। तब से अब तक लगभग 1,800 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।
एक साल में निवेशकों के पैसे हुए डबल
एक साल में निवेशकों की संपत्ति को दोगुना से ज्यादा करने वाले इस शेयर ने 9,704 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की। एनालिस्ट का सुझाव है कि जो निवेशक टाटा ग्रुप के इस शेयर में रैली से चूक गए हैं, वे इसे अगले 6 महीनों में 10,000-17,000 रुपये तक के टारगेट प्राइस के लिए इसे जमा कर सकते हैं। स्टॉक 10 अगस्त 2021 से 10 अगस्त 2022 तक 4,238 रुपये से बढ़कर 9,459 रुपये पर पहुंच गया। यानी साल में इसमें 120 पर्सेंट की तेजी है।

अन्य ख़बरें

अंबाला मंडल के 811 किलोमीटर ब्रॉड गेज सेक्शन पर ‘कवच’ प्रणाली’ लगाने को मिली मंजूरी

Newsdesk

भारत के पास किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त उर्वरक भंडार है: सरकार

Newsdesk

भारतीय रेलवे ने अहमदाबाद डिवीजन के लिए ‘कवच’ सुरक्षा परियोजना को मंजूरी दी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading