23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

खौफनाक : बकाया पैसे मांगने पर महिला को जबरन खिलाई मिर्च, चाकू से किए वार; शरीर पर लगे 200 टांके

कानपुर ,12 अगस्त (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला पर चाकू से वार किया गया। इस हमले में घायल महिला को 200 टांके लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर निधि पांडेय और आरोपी अरविंद सिंह राठौर के बीच इंवेस्टमेंट के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। निधि ने कानपुर के बादशाही नाका इलाके के एक होटल में अरविंद से मुलाकात की और अपना बकाया पैसा वापस मांगा। जिसके चलते दोनों के बीच जमकर कहासुनी हो गई।
इस दौरान गुस्से में आकर आरोपी अरविंद ने निधि पर चाकू से हमला कर दिया और उसे जबरन मिर्च खिलाई। महिला किसी तरह होटल से भाग निकली और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल, महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि थाना प्रभारी को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment