32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आरएसएस ने अपने सोशल मीडिया आकउंट पर भगवा की जगह लगाया तिरंगा

नयी दिल्ली,13 अगस्त (आरएनएस)। स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रोफाइल तस्वीर में पारंपरिक भगवा ध्वज को बदलकर राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया। गौरतलब है कि देश की आजादी की 75वीं सालगिरह के तहत ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 से 15 अगस्त के बीच लोगों से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल तस्वीर में ‘तिरंगा’ लगाने की अपील की है।
आरएसएस, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का वैचारिक संगठन है। राष्ट्रीय ध्वज पर उसके रुख की कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों ने आलोचना की थी। आरएसएस का संदर्भ देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि जिस संगठन ने नागपुर स्थित अपने मुख्यालय में 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया, क्या वह सोशल मीडिया पर प्रोफाइल तस्वीर में राष्ट्रीय ध्वज लगाएगा।
उल्लेखनीय है कि आरएसएस के प्रचार विभाग के सह प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को कहा था कि संघ अपने सभी कार्यालयों पर तिरंगा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि आएसएस कार्यकर्ता ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं।
केंद्र सरकार ने लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है। इससे पहले आरएसएस के प्रचार विभाग के प्रमुख सुनील अंबेकर ने कहा था कि ऐसी चीजों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading