18.2 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

लाल सिंह चड्ढा एक फिल्म नहीं जादू है, नेहा धूपिया ने आमिर को बताया जीनियस

आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की चर्चा रिलीज के बाद भी जोरों पर है। रिलीज से पहले से ही फिल्म को लेकर बॉयकॉट ट्रेंड चलाया जा रहा है। कई लोग अभी भी लाल सिंह चड्ढा को बॉयकॉट करने की बात कर रहे हैं। बॉयकॉट ट्रेंड का असर आमिर की फिल्म की कमाई पर साफ पड़ रहा है। सेलेब्स से मिल रही तारीफ और पॉजिटिव रिव्यूज के बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस बिजनेस निराश करने वाला है। लेकिन आमिर और करीना की फिल्म को सेलेब्स की वाहवाही मिल रही है। ऋ तिक रोशन के बाद अब नेहा धूपिया ने लाल सिंह चड्ढा की जमकर तारीफ की है। नेहा धूपिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके लाल सिंह चड्ढा का शानदार रिव्यू किया है। नेहा ने अपनी पोस्ट में आमिर और करीना की फिल्म को मैजिक बताया है। लाल सिंह चड्ढा को लेकर नेहा धूपिया का रिव्यू इतना इंस्पायरिंग है कि आपका भी मन करेगा एक बार फिल्म जरुर देखने जाए।नेहा धूपिया ने अपनी पोस्ट में लिखा- प्त लालसिंहचड्ढा एक फिल्म नहीं है, बल्कि मैजिक है। एक पंख आपको ऐसी दुनिया में ले जाता है, जहां सिर्फ अच्छाई होती है। आमिर खान जीनियस हैं। हर हैवी मोमेंट को लाइट और हर लाइट मोमेंट को मैजिकल बनाया है। इसे लिखते हुए भी कुछ सीन्स और परफॉर्मेंसेस का मेरे जहन में फ्लैश बैक हो रही हैं। सिर्फ एक्टर होना की काफी नहीं है, आपको इससे ज्यादा होना पड़ता है। नेहा धूपिया ने अपनी पोस्ट में लोगों से लाल सिंह चड्ढा देखने की भी अपील की है। उन्होंने लिखा- मेरी रिक्वेस्ट है कि किसी की कही हुई बातों में मत आइए। टाइम निकालकर इस आर्ट के पीस या यूं कहें कि हार्ट के पीस को देख लीजिए। नेहा धूपिया की इस पोस्ट पर करीना कपूर खान ने रिएक्ट किया है। करीना ने नेहा धूपिया की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर करके उन्हें ढेर सारा प्यार दिया है। करीना ने लिखा- लव यू नेहा।आपको बता दे, 5 दिन बीत जाने के बावजूद आमिर और करीना की फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। 15 अगस्त की छुट्टी का भी फिल्म को फायदा नहीं हुआ है। लाल सिंह चड्ढा ने 5वें दिन 8 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 45-46 करोड़ का हो गया है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading