May 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

चीन से दोहरा युद्ध लड़ रहा है देश : केजरीवाल

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal. (File Photo)

नई दिल्ली, 22 जून | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को चीन से दोहरा युद्ध लड़ने की बात कही। साथ ही कहा कि कोरोना से लड़ाई में दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग मिल रहा है। केजरीवाल ने कहा, “हमारा देश चीन के खिलाफ दोहरा युद्ध लड़ रहा है। पहला, हमारे डॉक्टर्स चीन के वायरस के खिलाफ लड़ रहे हैं और दूसरा, भारत के वीर जवान सीमा पर चीन से लड़ रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस को दो टूक शब्दों में ‘चीन का वायरस’ कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस प्रकार सीमा पर हमारे देश के बहादुर जवान चीन से मुकाबला कर रहे हैं, उसी प्रकार देश के अंदर विभिन्न सरकारें और स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वायरस से एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे।

केजरीवाल ने कहा, “हमारे 20 जवान सीमा की सुरक्षा करते व़क्त पीछे नहीं हटे तो हम सब भी पीछे नहीं हटेंगे। हमने युद्धस्तर पर कोरोना बेड का इंतजाम किया है। दिल्ली में इस समय कोरोना रोगियों के लिए लगभग 7000 बेड खाली हैं। चिंता न करें, हम बेड की कमी बिल्कुल नहीं होने देंगे।”

दिल्ली में कोरोना टेस्ट की संख्या में भी इजाफा किया गया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, पहले दिल्ली में हर रोज 5000 टेस्ट हुआ करते थे, वहीं अब दिल्ली में रोज 18000 टेस्ट किए जा रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना रोगियों को दिल्ली सरकार ऑक्सी पल्स मीटर मुहैया करवाएगी। इस ऑक्सी पल्स मीटर से कोरोना रोगी अपने शरीर में ऑक्सीजन का स्तर माप सकेंगे। ऑक्सीजन की कमी होने पर दिल्ली सरकार कोरोना रोगियों को उनके घर पर ही ऑक्सीजन का सिलेंडर मुहैया करवाएगी।

अन्य ख़बरें

जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

Newsdesk

राजधर्म की कसौटी पर खरी उतरे सरकार, श्रमिकों के हित हों सुरक्षित’, बुद्ध पूर्णिमा और मई दिवस पर मायावती का संदेश

Newsdesk

महाराष्ट्र में रहते हैं तो मराठी सीखें, लेकिन भाषा के नाम पर हिंसा नहीं: सीएम फडणवीस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading