June 13, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

भारत में रियलमी नारजो 10 सीरीज को किया गया लॉन्च

Realme. (Photo: Twitter/@realmemobiles)

नई दिल्ली, 22 जून | स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने सोमवार को ऐलान किया कि नारजो 10ए डिवाइस 9,999 रुपये में 4जीबी प्लस 64जीबी वैरिएंट में अब उपलब्ध है। कंपनी ने एक बयान में कहा, लोग इस डिवाइस को मंगलवार को रियलमी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं। कुछ चुनिंदा राज्यों में इसे कुछ ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इससे पहले लॉन्च हुए रियलमी नारजो 10ए (3जीबी प्लस 32 जीबी) की कीमत 8,499 है।

रियलमी नारजो 10ए, 12एनएम ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो जी70 द्वारा संचालित है। इसमें 12एमपी प्लस 2एमपी प्लस 2 एमपी कैमरा सेटअप है। साथ ही फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

कंपनी ने फोन में 5000एमएएच उच्च क्षमता वाली बैटरी भी दी है और यह एक विशेष ओटीजी रिवर्स चार्ज फीचर के साथ आता है।

रियलमी नारजो 10ए में 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1600 और 720 पिक्सेल है और इसी के साथ इसमें कोरिंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन भी है।

यह सफेद और नीले रंग में उपलब्ध है।

अन्य ख़बरें

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

सरकार ने किया स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का परीक्षण, लोगों के फोन पर आया अलर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading