22.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

देश की छवि बिगाडऩे वालों पर केंद्र सख्त, 8 यूट्यूब चैनलों पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली ,18 अगस्त । केंद्र सरकार देश के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने वाले यूट्यूब चैनलों के खिलाफ बड़े एक्शन के मूड में है। केंद्र ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा पर ‘दुष्प्रचारÓ फैलाने के लिए 8 यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया है जिनमें 7 भारतीय और 1 पाकिस्तान का चैनल है।
बता दें कि इससे पहले भी सरकार कई यूट्यूब चैनलों पर एक्शन ले चुकी है। वहीं केन्द्र सरकार ने आज एक बार फिर यूट्यूब चैनलों पर शिकंजा कसा है। केन्द्र ने ऐसे 8 यूट्यूब चैनलों को प्रतिबंधित किया है जो कथित रूप से दुष्प्रचार कर रहे थे। प्रतिबंधित किए गए 8 चैनलों में सात भारतीय हैं और सिर्फ एक चैनल पाकिस्तानी है।
केन्द्र ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया है। यह प्रतिबंध उन यूट्यूब चैनलों पर लगाए गए हैं जो राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनकि व्यवस्था से संबंधित ख़बरें चलाकर दुष्प्रचार कर रहे थे।

अन्य ख़बरें

असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए अब तक 7.5 करोड़ से अधिक नॉन-ऑडिट करदाताओं ने आईटीआर दाखिल किया: आयकर विभाग

Newsdesk

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

Newsdesk

भारत वित्त वर्ष 2027 में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा: वित्त मंत्री सीतारमण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading