32.9 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
खेल

चंद्रकांत पंडित बने केकेआर के नये मुख्य कोच

कोलकाता ,18 अगस्त । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मध्य प्रदेश को पहला रणजी खिताब जिताने वाले पूर्व क्रिक्रेटर चंद्रकांत पंडित को मुख्य कोच नियुक्त किया है। वह टीम के पूर्व कोच ब्रैंडन मैकुलम की जगह लेंगे। ब्रैंडन मैकुलम अब इंग्लैड टेस्ट टीम के कोच बन गए हैं।
मैकुलम ने आईपीएल 2022 के बाद टीम से हटने का फैसला किया था। अनुभवी कोच होने के बावजूद चंद्रकांत ने पहले कभी किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ काम नहीं किया। वह केकेआर के मुख्य कोच की भूमिका निभायेंगे।
केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने चंद्रकांत पंडित को कोच बनाए जाने पर कहा, हम बहुत उत्साहित हैं कि चंदू हमारी यात्रा के अगले चरण में हमारा नेतृत्व करने के लिए नाइट राइडर्स परिवार में शामिल हो रहे हैं। वह जो करता है उसके प्रति उसकी गहरी प्रतिबद्धता और घरेलू क्रिकेट में सफलता का उसका ट्रैक रिकॉर्ड सभी के सामने है। हम अपने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उनकी साझेदारी की उम्मीद कर रहे हैं, जो एक रोमांचक होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि चंद्रकांत की अगुवाई में मध्य प्रदेश ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2022 जीती है, जो इतिहास में उनका पहला रणजी खिताब है।
चंद्रकांत पंडित ने नई चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा, यह जिम्मेदारी दिए जाने के लिए यह एक बड़ा सम्मान और सौभाग्य की बात है। जो नाइट राइडर्स से जुड़े रहे हैं मैंने खिलाडिय़ों और अन्य लोगों से पारिवारिक संस्कृति के बारे में साथ ही सफलता की परंपरा जो बनाई गई है उसके बारे में सुना है।
उन्होंने आगे कहा, मैं सहयोगी स्टाफ और सेट अप का हिस्सा रहे खिलाडिय़ों की गुणवत्ता को लेकर उत्साहित हूं और मैं पूरी विनम्रता और सकारात्मक उम्मीदों के साथ इस अवसर को देख रहा हूं।
चंद्रकांत पंडित ने 80 के दशक के मध्य से लेकर 90 के दशक की शुरुआत तक भारत के लिए पांच टेस्ट और 36 एकदिवसीय मैच खेले।
00

अन्य ख़बरें

भ्रष्टाचार आरोपों के बीच क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल का जवाब, पारदर्शी प्रणाली का किया दावा

Newsdesk

शेफाली ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, मैं उससे वाकई खुश हूं: मंधाना

Newsdesk

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading