September 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

लंदन में यात्रियों को होगी परेशानी, हजारों कर्मचारी हड़ताल पर

लंदन ,18 अगस्त । रेल, मेट्रो और बस यात्रियों को गुरुवार से लंदन में यात्रा के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यहां हजारों कर्मचारी वेतन, नौकरी और शर्तों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। नेटवर्क रेल, ट्रेन कंपनियां, लंदन अंडरग्राउंड मेट्रो और यूके की राजधानी में बसें अगले कुछ दिनों में हड़ताल की चपेट में आ जाएंगी, जिससे श्रमिकों, छुट्टियों और कार्यक्रमों में जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
हड़ताल में यहां के कई संगठन शामिल हो रहे हैं। यह हड़ताल सप्ताह भर सेवाओं को प्रभावित करेगी।
गुरुवार को, नेटवर्क रेल (एनआर) में आरएमटी सदस्य और 14 ट्रेन ऑपरेटर, सात कंपनियों के टीएसएसए सदस्य और एनआर में यूनाइट के सदस्य हड़ताल करेंगे।
इसका असर शुक्रवार सुबह रेल सेवाओं पर पड़ेगा। साथ ही शुक्रवार को लंदन अंडरग्राउंड पर आरएमटी और यूनाइट के सदस्य काम नहीं करेंगे।
आरएमटी के महासचिव मिक लिंच ने कहा कि, उनकी यूनियन के सदस्य अपनी पेंशन की रक्षा, अच्छी वेतन वृद्धि, नौकरी की सुरक्षा और काम करने की अच्छी परिस्थितियों के लिए पहले से कहीं अधिक ²ढ़ हैं।
आरएमटी सरकार से बातचीत करना जारी रखेगा लेकिन हम अपने सदस्यों के लिए धोखा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा, सरकार को इन विवादों में उनके हस्तक्षेप को रोकने की जरूरत है ताकि नियोक्ता हमारे साथ बातचीत के जरिए समझौता कर सकें।

अन्य ख़बरें

आतंकवाद के खात्मे’ से लेकर ‘एससीओ पूंजी’ तक, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

Newsdesk

आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: एससीओ समिट में पीएम मोदी

Newsdesk

एससीओ शिखर सम्मेलन: बिश्केक में प्रधानमंत्री मोदी ने शी जिनपिंग से की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading