24 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित भूमि से अवैध कब्जा हटाया

.

80 लाख रुपये की नगर परिषद की 2 एकड़ भूमि कराई मुक्त.
जबलपुर – जिला प्रशासन द्वारा आज सोमवार को कार्यवाही कर नगर परिषद भेड़ाघाट की खसरा नंबर 81 की लगभग दो एकड़ भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया है। अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई इस भूमि का बाजार मूल्य लगभग 80 लाख रूपये है।

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोरखपुर अनुराग सिंह ने बताया की नगर परिषद भेड़ाघाट की इस भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर की गई है। इस भूमि पर गोपालपुर निवासी छोटा यादव द्वारा अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण एवं कृषि कार्य किया जा रहा था। अवैध कब्जा हटाने की यह कार्यवाही विधिवत सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करने के बाद की गई है।

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोरखपुर के अनुसार कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हैलीपैड का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त तहसीलदार गोरखपुर ललित ग्वालवंशी, नगर परिषद भेड़ाघाट के मुख्य नगर पालिका अधिकारी विक्रम झरिया तथा संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

घमापुर-आंबेडकर चौक फ्लाईओवर की उम्मीद जगी, हाईकोर्ट की निगरानी में तेज हुई प्रक्रिया

Newsdesk

गेट बंद होने के बाद घटा नर्मदा का जलस्तर

Newsdesk

किराना दुकान पर पैसे मांगने पर चाकू से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading