34.7 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

उप्र में कोराना से मौतों का आंकड़ा अब 569, 11601 रोगी हुए ठीक

लखनऊ, 23 जून | उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण किस रफ्तार से फैल रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार को 605 नए मरीजों का पता चला। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,395 हो गई। प्रदेश में अब तक 11601 संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में संक्रमण से और 19 लोगों की मौत हो गई। अब प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 569 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार, नोएडा में 103, गाजियाबाद में 66, लखनऊ में 24, हापुड़ व इटावा में 19-19, गोरखपुर व शामली में 16-16, कानपुर शहर, वाराणसी व सिद्धार्थनगर में 15-15, संत कबीरनगर, मथुरा, मैनपुरी में 14-14, मेरठ, हाथरस में 13, बागपत में 11, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, प्रयागराज, देवरिया, बलिया में 10-10, महाराजगंज, कन्नौज में 9-9, आगरा, झांसी, उन्नाव में 8-8, मुरादाबाद, अयोध्या, मऊ में 7-7, बस्ती में 5-5, बाराबंकी, अलीगढ़ एटा में 6-6, गोंडा में 5-5, सुल्तानपुर, बरेली, फरु खाबाद, शाहजहांपुर में 4-4 ,गाजीपुर, बिजनौर, जालौन, लखीमपुर खीरी, भदोही, हरदोई में 3-3, मुजफ्फरनगर, सीतापुर, बलरामपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर में 2-2 और जौनपुर, आजमगढ़, बदायूं, प्रतापगढ़, अमरोहा, कौशांबी, चित्रकूट, मिर्जापुर, कुशीनगर, सोनभद्र व एक-एक मरीज चिह्न्ति किया गया है।

अन्य ख़बरें

मुंबई: जीटीबी नगर एसआरए परियोजना से लाखों की उगाही करते दो लोग गिरफ्तार

Newsdesk

‘राहुल गांधी छात्रों की आवाज बुलंद कर रहे हैं’, गुजरात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा

Newsdesk

सिकल सेल स्क्रीनिंग का लक्ष्य समय से पहले पूरा : राष्ट्रपति मुर्मु

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading