श्रीनगर, 23 जून | जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को हुए एक रहस्यमय विस्फोट से स्थानीय निवासियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है।
रहस्यमय विस्फोट सोमवार शाम पुलवामा की त्राल तहसील के बाटागुंड गांव में हुआ, और उसके बाद पास के एक शिविर में सीआरपीएफ के जवानों ने हवा में गोलीबारी की।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि विस्फोट के वास्तविक कारण का पता किया जा रहा है, और सीआरपीएफ के जवानों की गोलीबारी अटकलबाजी के आधार पर थी। और अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
एक सूत्र ने कहा कि इलाके में स्थिति अब नियंत्रण में है।


