23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

अब अभिनेता किरदार निभाने पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं: सुधांशु पांडेय

Sudhanshu Pandey on playing dad to an actor almost his age.

नई दिल्ली, 23 जून | सीरीज ‘द कैसिनो’ में अभिनेता करणवीर बोहरा के पिता का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडेय कहते हैं कि अभिनेता अब अपने किरदार निभाने पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सुधाशुं ने आईएएनएस से कहा, “एक समय था जब अभिनेता सोचते थे कि ‘मुझे एक बुजुर्ग किरदार या बूढ़े व्यक्ति की भूमिका क्यों निभानी चाहिए? जबकि मैं बूढ़ा नहीं हूं या मैं उस आयु वर्ग का नहीं हूं’। लेकिन आज वेब पोर्टल्स पर दुनिया भर में जिस तरह के कंटेंट का उत्पादन किया जा रहा है, मुझे लगता है कि आज के अभिनेता अपने किरदार पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, बजाय इसके कि उन्हें भूरे बाल, सफेद बाल करने होंगे, दाढ़ी या बिना दाढ़ी, लंबे या छोटे बाल रखने होंगे।”

हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित इस शो में सुधांशु को एक अलग अवतार में दिखाया गया है। अभिनेता भूरे बालों में करणवीर के पिता की भूमिका में नजर आएंगे।

उन्होंने आगे कहा, “आज, हर कोई अच्छे किरदार निभाना चाहता है और यही वजह है कि जो आज हम यहां हैं, क्योंकि कंटेंट वास्तव में विकसित हुई है, और अभिनेता भी।”

‘द कैसीनो’ जी5 पर उपलब्ध होगा, इसमें मंदाना करीमी भी हैं।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading